{"_id":"5b5230c34f1c1b27618b5ef1","slug":"15321130874-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीथिन का उपयोग होने की सूचना पर ईओ ने की छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीथिन का उपयोग होने की सूचना पर ईओ ने की छापेमारी
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पालिथीन का प्रयोग नहीं करने को लेकर नगर पालिका परिषद द्वारा शुक्रवार को शहर के कई स्थानों पर दुकानों में छापामारी की गई। इस दौरान तीन दुकानों से 573 ग्राम पॉलिथीन जब्त की गई। साथ ही उनसे चार हजार रुपया जुर्माना वसूल गया। वहीं सात किलोग्राम प्रतिबंधित पालिथीन को खुद दुकानदारों ने नगर पालिका को दिया। जफराबाद में भी अभियान चलाया गया।
नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्णचंद्र के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने शुक्रवार की शाम सबसे पहले कोतवाली पहुंचे। इस दौरान दुकानों पर प्रतिबंधित पालिथीन की जांच की। इसी क्रम में सब्जीमंडी व अहियापुर में भी दुकानों की जांच की। इस दौरान तीन दुकानों से 573ग्राम प्रतिबंधित पालिथीन जब्त किया।साथ ही उनसे चार हजार रुपया जुर्माना वसूल गया। वहीं सात किलोग्राम प्रतिबंधित पालिथीन को खुद दुकानदारों ने नगर पालिका को दिया। उधर टीम के पहुंचते ही दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ था।टीम में सफाई निरीक्षक हरिश्चंद्र, डीपीएम अमित यादव, राजस्व निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा सहित भंडारी चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
नगर पंचायत जफराबाद के अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी ने सुलेमानी चौराहा गोला बाजार, मछली मार्केट में छापामारी की। सब्जी विक्रेता चिंता माली, बाबू कूजड़ा, अभिषेक फल विक्रेता अभिषेक मौर्या, राजेन्द्र जायसवाल, केराना के दुकादार मनोज जायसवाल, अशोक बरनवाल, मछली विक्रेता बांकेलाल, राजेंद्र निषाद, दारा सोनकर की दुकानों पर जांच की गई। कहीं पॉलिथीन नहीं पाई गई।
विज्ञापन
छात्रों को दी पॉलीथिन के दुष्प्रभाव की जानकारी
खुटहन। पं. दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज रुस्तमपुर में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को पॉलीथिन के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्या प्रिया पांडेय ने कहा कि शासन स्तर पर 15 जुलाई से 50 माइक्रॉन तक की पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके प्रति सभी लोगों को जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण सिर्फ़ सरकार का ही काम नहीं है बल्कि हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। अच्छे काम की शुरुआत अपने घर से होनी चाहिए। ऐसे में हमें खुद संकल्प लेना चाहिए कि पॉलीथिन का उपयोग नहीं करेंगे। इसके पहले समस्त स्टाफ तथा छात्र-छात्राओं ने पॉलीथिन व प्लास्टिक से बनी वस्तुओं के बहिष्कार की शपथ ली। प्रधान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ, आदित्य तिवारी, त्रिलोचन प्रचेता, बृजेश तिवारी आदि मौजूद रहे।