फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नगर पंचायत की मासिक बैठक में छाया रहा विकास का मुद्दा

नगर पंचायत की मासिक बैठक में छाया रहा विकास का मुद्दा

Fri, 20 Jul 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत की मासिक बैठक में छाया रहा विकास का मुद्दा
बदलापुर/घनश्यामपुर। नगर पंचायत बदलापुर की मासिक बैठक में सभासदों ने अपने वार्ड से संबंधित विकास के मुद्दे को पटल पर रखा। सभी प्रस्तावों का उल्लेख कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज करते हुए पूर्ण कराने का आश्वासन दिया गया। इंटरलाकिंग, नाली, खडंजा, सफाई आदि पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर पंचायत की बैठक की अध्यक्षता कर रहीं बोर्ड की अध्यक्ष अमरदेई की अध्यक्षता में शुरु हुई। सभासदों की और से जो प्रस्ताव रखा गया उस पर अधिशासी अधिकारी डा. महेन्द्र ने विकास से संबंधित सभी प्रस्तावों का उल्लेख कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज करते हुए सभासदों के प्रस्ताव को पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। प्राप्त प्रस्ताव के मुताबिक सभी 15 वार्ड में पथ प्रकाश के लिए 50-50 बल्ब लगाए जाएंगे। इंटरलाकिंग तथा जल निकासी के लिए चिन्हित स्थानों पर नाली निर्माण कराई जाएगी। शिकायतों के क्रम में वार्ड नंबर तेरह के सभासद नईम हाशमी ने कहा कि सात माह पूर्व वार्ड में नाली निर्माण के लिए प्रस्ताव दिया गया था, किन्तु आज तक नाली निर्माण कार्य नहीं कराया जा सका है। वार्ड नंबर 12 के सभासद बबलू पांडेय ने आरोप लगाया कि उनके वार्ड में घटिया इंटरलाकिंग कार्य होने से जगह-जगह इंटरलाकिंग टूट गई है। अधिशासी अधिकारी तथा चेयरमैन से काम कराने वाली कार्यदायी संस्था को ब्लैक लिस्टेड कराने की मांग की। इसी सभासद उदयराज यादव ने एतराज जताया कि सभी सभासदों के प्रस्ताव को कार्यवाही रजिस्टर में दर्ज किया जाना चाहिए। वार्ड पन्द्रह की सभासद शकुंतला शर्मा ने अपने वार्ड में जल निकासी हेतु नाली, इन्टरलाकिंग के निर्माण कराए जाने की मांग की। सभासद प्रिन्सी विश्वकर्मा ने मांग किया कि नगर पंचायत क्षेत्र में पड़ने वाले सभी सरकारी विद्यालयों में संचालित होने वाले खातों में सभासदों का नाम जोड़वाया जाए। बैठक में विधवा , वृद्धा एवं विकलांग पेंशन न बनवाए जाने का भी मुद्दा उठाया। अध्यक्षता बोर्ड की चेयरमैन अमरदेयी तथा संचालन वरिष्ठ लिपिक टीएन सिंह ने किया। उपस्थित सभासदों के प्रति आभार अधिशासी अधिकारी डा. महेन्द्र ने व्यक्त किया। इस मौके पर योगेश यादव, शीतला सरोज , विनोद शर्मा, हरिश्चन्द चौरसिया, नन्हकू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed