फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने दिया धरना

कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने दिया धरना

Fri, 20 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में कर्मचारियों ने दिया धरना
जौनपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कलेक्ट्रेट में अपने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर मजिस्ट्रेट का ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समय रहते सरकार हमारी मांगों पर यथोचित निर्णय नहीं लेती है तो 9 अगस्त 2018 को कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी पुरानी पेंशन बहाली मंच उप्र के बैनर तले कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देंगे।
विज्ञापन

परिषद के जिला मंत्री चंद्रशेखर सिंह ने 11 सूत्री मांगों को सभा को पढ़कर सभी को अवगत कराया। इसमें प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाल करना, वेतन विसंगति दूर करना, आंगनबाड़ी, रसोइयां, रोजगार सेवक को राज्य कर्मचारी घोषित करना, बाइक भत्ता देना, कैशलेस चिकित्सा की व्यवस्था देना आदि मांगें प्रमुख थीं। सभा को ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष फूलचंद कनौजिया, संग्रह अमीन संघ कोषाध्यक्ष बदरे आलम, सिंचाई संघ के अध्यक्ष ई. अशोक कुमार, आंगनबाड़ी संघ की अध्यक्ष सरिता सिंह और मंत्री मीनाक्षी शुक्ला, आईटीआई के अध्यक्ष सभाजीत यादव, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ के मंत्री जयप्रकाश गुप्ता, डॉ. रमेशचंद्र यादव, शरद पटेल, मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पारसनाथ यादव, सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संजय चौधरी और समर बहादुर यादव, चिकित्सा संघ के मंत्री रामकेश यादव, परिषद के उपाध्यक्ष अश्विनी जायसवाल, उप्र पेंशनर एसोसिएशन के संरक्षक आरपी पांडेय, मंत्री राजबली यादव, पूर्व संघर्ष समिति के अध्यक्ष जीएन दुबे, हीरालाल आजाद, बद्री आदि लोगों ने संबोधित किया। इस मौके पर राम कुबेर नागर, हीरालाल राम, शुभ यादव, अशोक गौतम, ई. विजय कुमार, अशोक मिश्र, सुरेंद्र दुबे, ओमप्रकाश सिंह, रामलाल पाल, केसरी प्रसाद, तेज बहादुर, अजय कुमार सिंह, बेचन मिश्र, मीना यादव, चंद्रकला, सुनीता सिंह, शैलेश यादव, सैयद अली, पुष्पेंद्र, संजय श्रीवास्तव सहित आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। सभा का संचालन राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद संघर्ष समिति के अध्यक्ष ई केडी यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed