फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   हमने चेहरा बदल के देख लिया आओ आइना बदलते हैं

हमने चेहरा बदल के देख लिया आओ आइना बदलते हैं

Tue, 17 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 17 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
हमने चेहरा बदल के देख लिया आओ आइना बदलते हैं

विज्ञापन
जौनपुर। साहित्यिक संस्था कोशिश की ओर से मतापुर स्थित मनीष विद्या मंदिर में काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें रचनाकारों ने अपनी कविताओं से गुदगुदाया और व्यवस्था पर तंज कसा।

शुरूआत जर्नादन अस्थाना के वंदना से की। अहमद निसार ने ‘हमने चेहरा बदल के देख लिया आओ अब आइना बदलते हैं’ सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। अशोक मिश्र ने ‘ गरजती घोषणाएं हैं नहीं बरसा कभी मृदु जल’ गिरीश ने ‘मनुज की मनुजता में खामी न होती, अगर ये हवस की गुलामी न होती’, आकिल जौनपुरी ने ‘जो मजलूमों की करते थे सुरक्षा, वो घोड़ा बेच कर सोए हुए हैं’ से भावों की इंद्रधनुषी छटा बिखेरी। सभाजीत द्विेवेदी प्रखर ने कजली सुनाई। असीम नेे ‘खबर थी कि रंजो गम देगा, पर खबर क्या थी कि इतना कम देगा’, रामबचन ने ‘किसिम-किसिम के फूल से आपन सजल रहल फुलवारी’, जर्नादन ने ‘अभी हमने जी भरके निहारा नहीं है’गीत सुनाकर शृंगार रस की वर्षा की। डा. पीसी विश्वमर्का ने गिरते हुओं को बढ़के उठाना पड़ा मुझे को लोगों ने सराहा। गोष्ठी में दमयंती सिंह, राजेंद्र सिंह, रामजीत मिश्र, समीर, मोनिस जौनपुरी, आसिफ फर्रुखाबादी, सुशील दुबे, रुपेश कुमार, फूलचंद भारती मौजूद रहे। अध्यक्षता डा. पीसी विश्वकर्मा ने की। मुख्य अतिथि बीएचयू के प्रो. वशिष्ठ अनूप रहे। संचालन बीएचयू के प्रो. आएएन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed