{"_id":"5b46472c4f1c1b55238b5c20","slug":"15313323939-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब की संपूर्ण फीड्स कंपनी के एमडी व मैनेजर पर प्राथमिकी का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब की संपूर्ण फीड्स कंपनी के एमडी व मैनेजर पर प्राथमिकी का आदेश
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। पंजाब की संपूर्ण फीड्स कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर व जनरल मैनेजर के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश सीजेएम ने थानाध्यक्ष लाइन बाजार को दिया।
जय प्रकाश श्रीवास्तव निवासी जगतगंज लाइन बाजार ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया कि वह पवन पोल्ट्री फीड्स कंपनी का मालिक है। पंजाब की संपूर्ण फीड्स कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आशीष गुप्ता और जनरल मैनेजर पंकज मलहोत्रा से उसका व्यवसायिक संबंध 2016 से प्रारंभ हुआ। वह उन्हें चेक या आरटीजीएस के माध्यम से रुपये का भुगतान करता था तथा कंपनी से पोल्ट्री फीड्स (आहार) लेता था। 27 जनवरी 2017 को 60 हजार , 19 जुलाई 2016 को 33,900, 27 फरवरी 2017 को 71हजार, 9 मार्च 2017 को एक लाख 90800, 15 मार्च 2017 को एक लाख 96 हजार व एक लाख 30 हजार रुपए आरटीजीएस से कंपनी को दिए लेकिन कंपनी ने अपने लेजर अकाउंट में नहीं चढ़ाया। इसके अलावा तीन लाख रूपए का अतिरिक्त पोल्ट्री फीड्स अपने अभिलेखों में चढ़ाया गया है। इस प्रकार कंपनी ने धोखाधड़ी करके लाखों रुपए हड़प लिया है। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया गंभीर मामला पाते हुए आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया।