फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अब दुग्ध उत्पादकों को उनके दूध का मिलेगा उचित मूल्य

अब दुग्ध उत्पादकों को उनके दूध का मिलेगा उचित मूल्य

Sun, 08 Jul 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अब दुग्ध उत्पादकों को उनके दूध का मिलेगा उचित मूल्य
बदलापुर/घनश्यामपुर । दुग्ध उत्पादकों को अब उचित मूल्य मिलेगा। साथ ही उनके दुग्ध का पैसा सीधे उनके खाते में जाएगी। इसके लिए दुग्ध समितियों पर डाटा प्रोसेसिंग कलेक्शन यूनिट लगाई जा रही है। अब तक पांच समितियों पर ऐसी यूनिट लगाई जा चुकी है। बदलापुर क्षेत्र में 51 दुग्ध समितियां हैं, जहां पशुपालक दुध बेचते हैं। मगर उनको उनके दूध का उचित मूल्य नहीं मिल पाता था। दूध की प्रोसेसिंग नहीं हो पाती थी, जिसके चलते उन्हें वाजिब कीमत नहीं मिल पाती है। डाटा प्रोसेसिंग मिल्क कनेक्शन यूनिट लगने के बाद दूध में फैट की मात्रा का निर्धारण ठीक से हो पाएगा और उसके हिसाब से उन्हें वाजिब कीमत मिल पाएगी। दूध का मूल्य भी सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी। इस मशीन से दूध का वजन, दूध में फैट की मात्रा और कीमत तुरंत प्राप्त हो जाएगी। कमालपुर , गजेंद्रपुर , गांधीनगर, सवंसा व अलहदिया दुग्ध समितियों पर मशीनें लगा दी गई हैं। शेष समितियों पर भी एक सप्ताह में यह मशीनें लगा दी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed