फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल

सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल

Wed, 28 Nov 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र के कदमतर गांव में मंगलवार की रात आई बारात से मडिय़ाहूं थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव के तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। वे रात में अटरिया गांव के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने तीनों की हालत नाजुक देख बेहतर उपचार के लिए जिलाअस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना घायलों के मोबाइल से ही उनके परिजनों को भी दे दिया। जिलाअस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने 20 वर्षीय आकाश पटेल पुत्र नागेश कुमार पटेल को मृत घोषित कर दिया। जबकि 19 वर्षीय राहुल पटेल पुत्र तुलसी प्रसाद पटेल की हालत नाजुक देख बीएचयू ट्रॉमासेंटर के लिए रेफर कर दिया और 22 वर्षीय कुलदीप पटेल पुत्र शोभनाथ पटेल का उपचार जिलाअस्पताल में ही चल रहा है। मृतक आकाश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार रतासी गांव निवासी विनय कुमार यादव (26) अपने साथी राजेश यादव (28) के साथ बाइक से मछलीशहर जा रहे थे । वे बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही गांव के निकट सरायत्रिलोकी मोड़ के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक चला रहा विनय बाल बाल बच गया। सीएचसी से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल के पिता बाबूराम ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने चालक समेत ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार खुटहन गांव निवासी 62 वर्षीय निन्हू यादव बुधवार को साइकिल से स्थानीय बाजार में स्थित सब्जी मंडी आरहे थे। उसी समय वह ट्रक की चपेट में आ गए। गभिरन के समीप चालक ट्रक छोड़कर भाग गया। ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। घायल वृद्ध को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed