फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लेखपालों ने तीसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार

लेखपालों ने तीसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार

Fri, 06 Jul 2018 12:24 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों ने तीसरे दिन भी किया कार्य बहिष्कार
जौनपुर। शासन की मनाही के बावजूद भी लेखपालों ने तीसरे दिन सभी तहसीलों पर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया और शासन के खिलाफ आग उगला। उन्होंने कहा कि आंदोलन जारी रहेगा। इसके लिए लेखपाल कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं।
विज्ञापन

सदर तहसील में वेतन उच्चीकरण, वेतन विसंगति, भत्तों में वृद्घि, राजस्व परिषद द्वारा प्रस्तावित राजस्व उपनिरीक्षक सेवा नियमावली 2017 को कैबिनेट से पारित कराने, लैपटाप व स्मार्ट फोन उपलब्ध कराए जाने, राजस्व निरीक्षक पदोन्नति में संग्रह अमीन व भूमि अध्याप्ति अमीन का कोटा समाप्त करने, 25 प्रतिशत पद लेखपालों की विभागीय परीक्षा से भरे जाने आदि मांगों को लेकर धरना दिया। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह, धीरेंद्र प्रताप, रामप्रताप सिंह, प्रभात यादव, गौरव श्रीवास्तव, बलवंत सिंह, विष्णु सिंह, हरिकेश विश्वकर्मा, अशोक सिंह, सीबी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मछलीशहर: लेखपाल संघ तहसील इकाई के अध्यक्ष जयशंकर यादव के नेतृत्व में लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे दिन गुरूवार को भी तहसील परिसर में धरना दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष लाल चंद्र श्रीवास्तव, रमेश चंद्र तिवारी, सुरेंद्र यादव, जयचंद्र पटेल, बृजेश यादव, दुर्गेश यादव, रमेश वर्मा, सदानंद भट्ट, परमानंद मिश्र, अजय सिंह पटेल, नीलम, डाल्सी वर्मा, लालचंद्र पांडेय, राहुल सिंह, अश्वनी, मूलचन्द्र, श्रीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

केराकत: केराकत में एक तरफ अधिवक्ता हड़ताल पर हैं तो दूसरी तरफ लेखपालों के हड़ताल से तहसील में कामकाज ठप हो गया है। फरियादी परेशान होकर वापस लौट जा रहे हैं। आय, जाति, निवासी प्रमाण पत्रों पर लेखपालों के हड़ताल पर रहने से रिपोर्ट नहीं लग पा रहा है। अधिवक्ता जहां तहसील में हर स्तर पर अधिकारियों व कर्मचारियों पर धनउगाही का आरोप लगाते हुए हड़ताल पर हैं। जिससे आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मड़ियाहूं: लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष संजय कुमार गौतम की अध्यक्षता में लेखपालों का तीसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर लेखपाल संघ के महामंत्री रमेश चंद्र त्रिपाठी, शिवशंकर यादव, अवधेश कुमार मौर्य, पारसनाथ यादव, सारिका सिंह, आदर्श कुमार श्रीवास्तव, दिनेश पटेल, शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रुक्मणी सिंह आदि उपस्थित रहे।

बदलापुर: मांगों का लेकर लेखपालों ने प्रदर्शन किया। अध्यक्षता रामनारायण यादव व संचालन जर्नादन मिश्र ने किया। लेखपालों ने सरकार को इस बात की धमकी दिया कि शासनादेश निर्गत नहीं होने तक आंदोलन चलता रहेगा। इस मौके पर जय प्रकाश उपाध्याय, अजय पांडेय, शैलेंद्र मिश्र, प्रियंका, ऋषभ वर्मा, सीमा पटेल, सौरभ कुमार, अरविंद यादव, कल्पनाथ यादव, शिव कुमार, अर्जुन कुमार, रमेश कुमार, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed