{"_id":"5b3d11614f1c1b86468b49ad","slug":"153072880119-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादरपुल के पास कूड़े का अंबार लगने से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादरपुल के पास कूड़े का अंबार लगने से लोग परेशान
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज। नगर के बीचो-बीच आजमगढ़ सुल्तानपुर बाईपास मार्ग पर दादर पुल पर सड़क की दोनों पटरियों पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है। जिससे शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उससे निकलने वाले दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। वहीं, संक्रामक बीमारियां भी फैलने की संभावना बढ़ गई है। इस बावत कई बार अधिकारियों से शिकायतों के बाद भी समस्या का निवारण नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
दादर पुल के आसपास सैकड़ों घर की आबादी सहित आदर्श प्राथमिक विद्यालय, जूनियर हाईस्कूल, राजकीय महिला महाविद्यालय व दर्जनों दुकानें हैं। इसके बावजूद नगर पालिका परिषद द्वारा दादर पुल के दोनों पटरियों पर कूड़े फेंके जा रहे हैं। कूड़ा अधिक होेने से नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों द्वारा कूड़ों को जला दिया जाता है, जिससे वहां आस पास के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और साथ ही पर्यावरण प्रदूषण भी होता हैं। इस संबंध में अधिवक्ता शारिक खान, फैजान अंसारी, मोहम्म फैयाज, इमरान अहमद, राजीव सिंह, सभासद गणेश चौहान ने कहा कि इस संबंध में शिकायत नगर पालिका परिषद प्रशासन सहित उच्चाधिकारियों से की गई, लेकिन अभी तक समस्या का निवारण नहीं हो सका है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कूड़ा हटवाने की मांग की।