{"_id":"5b39209a4f1c1b624d8b904e","slug":"15304705549200-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 गांवों की दिन भर ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 गांवों की दिन भर ठप रही बिजली आपूर्ति
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
उपकेंद्र की मरम्मत
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा विद्युत उपकेंद्र शनिवार को हाईवोल्टेज के चलते फ्लैशिंग हुई। इससे आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। उसकी मरम्मत के लिए रविवार को दिन भर बिजली आपूर्ति ठप रही। उपकेंद्र से जुड़े दो सौ गांवों की आपूर्ति प्रभावित रही। दिन भर बिजली नहीं मिलने से बैंकों और औद्योगिक इकाइयों का कामकाज प्रभावित हुआ। कई जगहों पर पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। रविवार रात आठ बजे के बाद सप्लाई बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
सरायख्वाजा उपकेंद्र से पांच फीडर निकलते हैं?नदियापारे, सरायख्वाजा, जंगीपुर खुर्द, आईटीआई और सिद्दीकपुर फीडरों से कुकुडीपुर, मनवल, परसनी, सिद्दीकपुर, फरीदाबाद, डाल्हनपुर, सिकारपुर, काफरपुर समेत 200 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। उपकेंद्र की मरम्मत का काम सुबह नौ बजे शुरू किया। इसके चलते सभी दो सौ गांवों की बिजली दिन भर गुल रही। खाकर आईटीआई और सिद्दीकपुर फीडर से जुड़े लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बिजली गुल होने से औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन ठप रहा। शनिवार को देवकली फीडर पर हाई वोल्टेज आने से जोरदार धमाके होने से सभी फीडरों का नुकसान पहुंचा। जिसकी जानकारी होने पर रविवार को सुबह सभी फीडरों की ओवर हालिंग का कार्य शुरू किया गया हैै। मरम्मत के लिए 7 कर्मचारी और 3 टेक्नीशियन लगाए थे। नदियापारे फीडर से लगभग 50 गांव के किसानों को बिजली मिलती है। अवर अभियंता विपिन गुप्त ने बताया कि मरम्मत के बाद रात आठ बजे बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।