{"_id":"5b3920874f1c1b6a4d8b99f3","slug":"15304705358-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंधित सडक पर दौड रहे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंधित सडक पर दौड रहे भारी वाहन
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। मछलीशहर-जंघई मार्ग पर भारी वाहनों पर रोक है। इसके बावजूद इस मार्ग पर ओवरलोड ट्रक दौड़ रहे हैं। पुलिस ने ऐसे वाहनों को कुछ दिनों तक रोका लेकिन उसके बाद इस ओर से आंख मूंद ली।
सड़क पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन ने वाहनों को फूलपुर के पास ओवरब्रिज के निर्माण होने के कारण इलाहाबाद से जौनपुर के बीच जाने वाली गाड़ियों को मछलीशहर जंघई के रास्ते गुजार रहे थे। रास्ता कम चौड़ा होने और भार वाहनों के चलने से पटरियां टूट गई हैं। जब भारी वाहन आते हैं तो बाइक सवारों को टूटी पटरियों पर उतरने पड़ता है, जिससे अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसके चलते तीन माह में 10 से ज्यादा लोग दुर्घटना के शिकार हो गए थे। इस पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों की मांग थी भारी वाहन को इस रास्ते से रोक दिया जाए। इसके बाद प्रशासन जागा तथा वाहनों का आवागमन रोक दिया गया। रोडवेज बसें पूरी तरह बंद कर दी गई है। अब भी भारी ओवरलोड ट्रक पुलिस की अनुमति से अन्दर घुस रहे है। धड़ल्ले से दौड़ रहे है। जिनके कारण फिर दुर्घटना की स्थिति बन रही है। सड़क की चौडाई कम होने से बरसात होने पर सड़क भी टूट रही है। लोगों का कहना है पुलिस कुछ वाहनों को तो रोक ले रही है।