{"_id":"5b37ca5b4f1c1b634d8b95e3","slug":"15303829395-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित,लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित,लोग परेशान
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतहरिया(जौनपुर)। मुंगराबादशाहपुर कस्बे की बिजली आपूर्ति बाधित हुए दो दिन बीत गया है। लेकिन शनिवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। बिजली नहीं रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कस्बे में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली नहीं रहने से लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने शीघ्र बिजली आपूर्ति करने की मांग की है।
मुगराबादशाहपुर कस्बे के मोहल्ला नईगंज मेंय स्थित जामा मस्जिद के पास लगे ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई। जिससे शुक्रवार की सुबह पांच बजे अचानक बिजली आपूर्ति बंद हो गई। जिससे पूरे कस्बे की बत्ती गुल हो गई। उधर इसकी जानकारी लोगों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों को दी। लेकिन बिजली विभाग कर्मचारी दूसरे दिन शानिवार को भी खराबी दूर करने नहीं पहुंचे हैं। गर्मी से लोग पसीने से तर बतर हो रहे हैं। वहीं रात में नींद भी पूरी नहीं हो सकी। दैनिक दिनचर्या के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इनवर्टर व मोबाइल भी चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। शिकायत पर भी कोई कार्यवाई नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है। जेई संदीप सरोज ने बताया कि खराबी ठीक करने का कार्य किया जा रहा है। शीघ्र ही खराबी ठीक कर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाएगी।