{"_id":"5b3680644f1c1bc96b8b8de4","slug":"15302984683-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के बताएं उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के बताएं उपाय
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रामजी पांडेय ने बताया कि जुलाई 2018 को डेंगू रोधी माह के रूप में मनाया जाना है। डेंगू से बचाव एवं रोकथाम के लिए कुछ उपाय कर डेंगू से बचा जा सकता है। उन्होंने अकस्मात तेज ज्वर, सिरदर्द, आंख में दर्द, मांसपेशियों में दर्द तथा कमर में दर्द आदि लक्षणों के बारे में बताया। डेंगू बुखार एक वायरल रोग है जो मादा एडीज एजिप्टी मच्छर द्वारा अस्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ व्यक्ति तक फैलता है। एडीज मच्छर थोड़े से साफ पानी में पैदा होता हैं। इस रोग से बचाव के लिए घर में कूलर, बाल्टी, घड़े के पानी को सप्ताह में दो बार अवश्य बदलते रहे। गड्ढों में जहां पानी इकट्ठा हो उसमें मिट्टी भर दे। यदि मिट्टी डालना संभव ना हो तो उस गड्ढे के पानी में कुछ मिट्टी का तेल या डीजल डाल दें। सोते समय यथासंभव मच्छरदानी का प्रयोग करें। शरीर पर नीम का तेल या सरसों के तेल का प्रयोग करें। पूरी आस्तीन की कमीज तथा मोजे आदि का प्रयोग करें। बालक बालिकाओं को स्कूल जाते समय पूरे आस्तीन का कपड़ा, मोजे एवं जूते पहनाएं, घर तथा आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं साफ रखें। बुखार होने पर पैरासीटामाल की गोली खिलाएं। रोगी के गंभीर होने की दशा में निकट के राजकीय चिकित्सालय / प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराएं। जनपद चिकित्सालय में डेंगू की जांच के लिए किट उपलब्ध है तथा रोगियों के उपचार के लिए पृथक रूप से वार्ड स्थापित किया गया है।
विज्ञापन