{"_id":"5b33d89d4f1c1bf16e8ba2f4","slug":"153012444417-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती के किनारे नगर पालिका जला रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती के किनारे नगर पालिका जला रहा कूड़ा
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। नगर पालिका प्रशासन द्वारा सड़कों पर कूड़ा जलाना तो आम हो गया है। अब गोमती नदी के किनारे भी कूड़ा डंप कर उसमें आग लगा दी जा रही है। कूड़े से उठ रहे जहरीले धूएं के चलते लोग प्रदूषित हवा में सांस लेने को विवश हैं। सड़क पर खुलेआम कूड़ा जलाने से तंग लोगों ने स्थानीय अधिकारियों से कई बार शिकायतें की, हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर नगरपालिका प्रशासन से जवाब तलब भी किया बावजूद इसके कूड़ा जलाने पर अंकुश नहीं लग सका।
शहर में हाईवे के किनारे नगरपालिका की ओर से डंप किए गए कूड़े को जलाए जाने से दिन रात धुआं उठता रहता है। इससे आने जाने वालों और आसपास के लोगों का दम घुटता है। लोगों ने कई बार जिलाधिकारी व नगरपालिका के अधिकारियों से भी शिकायत की है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। इस मसले पर मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद लोगों में उम्मीद जगी थी शायद अब इस समस्या से उन्हें निजात मिल जाएगी लेकिन फिर भी कोई राहत नहीं मिल सकी है। अमर उजाला ने बुधवार को पड़ताल की तो शहर में टीडी कालेज मैदान के पास सड़क किनारे कूड़ा जल रहा था। सेंट पैट्रिक स्कूल और जेसीज चौराहे के आगे सिपाह रोड पर कूड़ा जल रहा था। कटघरा मोहल्ले के पास नगर पालिका ने गोमती नदी को ही कूड़ा डंपिग जोन बना लिया है। यहां नदी के किनारे डंप किए गए कूड़े में आग लगी थी। कूड़े में लगी आग से उठ रहे जहरीले धुएं ने आस पास के लोगों का जीना मुहाल कर रखा है।
नगर पालिका प्राशासन के पास शहर के निकलने वाला कूड़ा निस्तारण का कोई मुकम्मल इंतजाम नहीं है। जहां तहां नदी व सड़क किनारे ही कूड़ा डंप कर दिया जाता है। जेसीज चौराहे से वाजिदपुर की तरफ और सिपाह रोड पर सड़क के किनारे जगह जगह कूड़ा डंप किया गया है। इसी कूड़े से अक्सर धुआं उठता रहता है। धुएं के चलते वाजिदपुर से जेसीज और जेसीज से सिपाह की तरफ जाने वाले लोग मुहपर रुमाल रखर या मास्क लगाकर आते जाते हैं। आस पास रहने वाले लोगों की स्थिति और भी खराब है। कटघरा मोहल्ला निवासी अहमद हसन और लक्ष्मीशंकर कहते हैं कि कई बार तो शाम को घरों में भी धूआं गूंजने लगता है।
विज्ञापन
गोमती नदी के किनारे कूड़ा डालने और उसे जलाने की शिकाय पर प्रभारी ट्रांसपोर्ट नगरपालिका अनिल यादव का वेतन रोक दिया गया है और उनसे जवाब तलब किया गया है। अगर शहर में भी कहीं कूड़ा जलने की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण चंद्र
अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद जौनपुर