{"_id":"5b33d89a4f1c1b13358b90c4","slug":"15301244411236-120-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 घंटे अंधेरे में रहे 120 गांवों के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 घंटे अंधेरे में रहे 120 गांवों के लोग
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेतासराय/जौनपुर। हाईटेंशन तार टूटने के कारण शाहगंज तहसील क्षेत्र के तीन विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 120 गांवों की बिजली 36 घंटे से अधिक समय तक गुल रही। बुधवार की देर शाम तार जोड़कर इनमें से एक उपकेंद्र की आपूर्ति दुरुस्त की जा सकी। अन्य दो उपकेंद्रों की आपूर्ति देर रात तक बहाल नहीं हो पाई थी। बिजली गुल होने से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। पेयजल तक की आपूर्ति नहीं हो पाई।
बादशाही, अहिरो परशुरामपुर और सोंगर विद्युत उपकेंद्रों को शाहगंज से बिजली मिलती है। भोर में पांच बजे के करीब तीनों उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप हो गई। इससे खेतासराय नगर पंचायत और 120 गावों में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग कर्मचारी सुबह से ही कांबिंग करते रहे। फाल्ट ढूंढने के लिए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने खेतासराय से लेकर शाहगंज तक एचटी लाइन का निरीक्षण किया तो पता चला उसरहटा के पास एचटी लाइन का तार पोल से टूटकर जमीन पर गिर पड़ा था। घंटों मशक्कत के बाद भी फाल्ट नहीं मिल पा रहा था। शाम को पता चला कि उसरहटा गांव के पास 33 केवी की लाइन टूट कर जमीन पर गिरी हुई है। बुधवार को उसकी मरम्मत शुरू हुई। लाइन जोड़कर अहिरोपरशुरामपुर उपकेंद्र को लगभग 36 घंटे बाद चालू कर लिया गया। धीरे-धीरे उससे जुड़े गांवों की आपूर्ति बहाल कर दी गई। सोंगर और बादशाही विद्युत उपकेंद्रों की आपूर्ति बहाल नहीं की जा सकी। जांच के बाद पता चला कि लाइन टूटने की वजह से बादशाही उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। वहां से आपूर्ति बहाल की गई 20 मिनट में ही लाइन ट्रिप कर गई। लगातार दूसरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप होने के कारण इनवर्टर, मोबाइल फोन आदि जवाब दे गए। खेतासराय नगर पंचायत में पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई। लोग पीने के पानी के लिए भटकते रहे।
बादशाही से जुड़े खेतासराय नगर पंचायत, मानीकला, मानी खुर्द, गुरैनी, मनेछा, मझौरा, भुड़कुड़हा, चोकिया, यूनूसपुर, मझौरा समेत करीब 35 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। विद्युत उप केंद्र सोंगर से जुड़े गांव सोंगर, बरंगी, मवई, अमरेथुआ, जैगहा, जमदहा, अब्बोपुर, मवई समेत 40 गावों में भी बिजली गुल है। अहिरोपरशुरामपुर विद्युत उप केंद्र से जुड़े खुदौली, नदौली, रानीमऊ,बारां, कलापुर, सिकरी, सोंधी. नौली, गोरारी, मैनुद्दीनपुर समेत 45 गांवों में 36 घंटे बाद बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
खेतासराय। शाहगंज तहसील इलाके के तीन विद्युत उप केंद्रों से बिजली की आपूर्ति ठप होने के बाद से ही बिजली विभाग के अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। इससे परेशान होकर जेई, एसडीओ समेत कर्मचारियों ने भी अपने फोन बंद कर लिए या फिर किसी गलत नंबर पर डायवर्ट कर दिया। खेतासराय के एसडीओ विद्युत सुनील कुमार का मोबाइल फोन बुधवार की शाम पांच बजे तक डायवर्ट बता रहा है।
हीटिंग के चलते 33 हजार वोल्ट लाइन का तार उसरहटा के पास पोल से टूटकर खेत में गिर गया था। जिसे ठीक कर अहिरोपरशुरामपुर विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है। सोंगर विद्युत उप केंद से भी शीघ्र ही आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
एके मिश्र
अधीक्षण अभियंता विद्युत