{"_id":"5b328a004f1c1bf66e8ba3ff","slug":"15300387843-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने सीएचसी डोभी में किया नई व्यवस्था का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने सीएचसी डोभी में किया नई व्यवस्था का उद्घाटन
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की जानकारी के लिए मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए दृश्य-श्रव्य प्रणाली लगाई जा रही है।
सीएमओ डा. रामजी पांडेय ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में मंगलवार को नई व्यवस्था का उद्घाटन किया। नई व्यवस्था की शुरुआत जिलाधिकारी की पहल पर की गई है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी में दृश्य श्रव्य माध्यम से स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी की सेवा का उद्घाटन के मौके पर सीएमओ डा. रामजी पांडेय ने कहा कि इस व्यवस्था से गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल और अन्य रोगियों के लिए पूरी जानकारी मिल सकेगी। इससे सभी में स्वाथ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी एवम रोगों में कमी तथा गर्भवती एवम नवजात की मृत्यु दर में भी कमी आएगी। जिले के सभी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इसकी शुरुआत की जाएगी। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस कुशवाहा, डीपीएम एनआरएचएम सत्यब्रत त्रिपाठी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस के वर्मा , वरिष्ठ लिपिक मनोज सिंह आदि उपस्थित थे।