फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सपा के पूर्व विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी का निधन

सपा के पूर्व विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी का निधन

Wed, 27 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सपा के पूर्व विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी का निधन
जौनपुर/बरसठी। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक शचींद्र नाथ त्रिपाठी का सोमवार की रात निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सोमवार की रात करीब 11 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। 16 फरवरी को अपने लखनऊ स्थित आवास पर फिसल कर गिरने से ब्रेन हैमरेज हो गया था।
विज्ञापन

गुरु जी के नाम से विख्यात शचींद्र नाथ त्रिपाठी का पर्थिव शरीर मंगलवार को सुबह उनके पैतृक गांव हरद्वारी लाया गया, जहां समर्थकों ने पुष्पांजलि दी। पार्थिव शरीर जलालपुर चौमुहानी पर भी श्रद्धांजलि दी गई। वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र आलोक त्रिपाठी ने दी। छात्र जीवन से ही वे राजनीति में सक्रिय हो गए थे। वह तिलकधारी महाविद्यालय में 1966-67 में छात्र संघ अध्यक्ष चुने गए थे। 1984 में बरसठी के ब्लाक प्रमुख बने और 20 साल तक इस पद पर काबिज रहे। वर्ष 1985 में कांग्रेस के टिकट पर मड़ियाहूं और1993 में बरसठी विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और हार गए। वर्ष 2002 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधानसभा पहुंचे। वर्ष 2007 में बसपा के रविंद्र नाथ त्रिपाठी से चुनाव हार गए। 2012 में जफराबाद से जीत कर विधानसभा पहुंचे। 2017 के चुनाव में सपा ने फिर उन्हें जफराबाद हार गए। उनके पिता रमेशचंद्र शर्मा बरसठी से लगातार चार बार विधायक रहे। वह हमेशा के जनता के बीच रहते थे। कई दिनों घर नहीं जाते थे। इलाके में पैदल घूमते रहते थे। जहां रात होती रुक जाते थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed