{"_id":"5b3288fb4f1c1b684d8b890c","slug":"153003852415-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि कर्मयारी संघ ने मांगों को लेकर शुरु किया क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि कर्मयारी संघ ने मांगों को लेकर शुरु किया क्रमिक अनशन
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मृतक आश्रितों को नौकरी दिए जाने, कर्मचारी आवासों की मरम्मत कराने समेत 12 सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को पूर्वांचल विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमलदार यादव के नेतृत्व में कर्मचारी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में अनशन पर बैठ गए। पहले दिन 50 से अधिक कर्मचारी बैठे थे।
इस मौके पर कर्मचारी संघ के महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारियों हितों की अनदेखी कर रहा है। कई बार समस्या से अवगत कराने के बाद भी निस्तारण की पहल नहीं की जा रही है। जब तक कर्मचारियों के 12 सूत्री मांगों को विवि प्रशासन नहीं मान लेता है, तब तक कर्मचारी कर्मचारी एकजुट होकर आंदोलन जारी रखेंगे। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमलदार यादव ने कहा कि कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांग जायज है। लेकिन पूर्वांचल विवि के अधिकारी तानाशाही रवैये के कारण उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बार संघ ने तय किया है कि मांगों को पूरा होने तक लड़ाई जारी रहेगी। हम किसी के बहकावे और किसी की चापलूसी करने को तैयार नहीं है। क्रमिक अनशन में माला पहनकर पहले दिन पांच कर्मचारियों को बैठाया गया। अनशन पर बैठने वालों में श्याम त्रिपाठी, कैलाश, सीपी सिंह, संतोष विश्वकर्मा रामसेवक यादव आदि प्रमुख रहे।