{"_id":"5b3288174f1c1b315d8b75eb","slug":"15300382962-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज समेत पांच पर डकैती का परिवाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी इंचार्ज समेत पांच पर डकैती का परिवाद दर्ज
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के चेतरहा गांव निवासी महिला को मारने पीटने, लूटपाट व धमकी देने के मामले में कोर्ट ने सरपतहां के सराय मोहिद्दीनपुर के चौकी प्रभारी व चार कांस्टेबल के खिलाफ परिवाद दर्ज किया है।
मंजू देवी निवासी गांव चेतरहा ने कोर्ट में अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार के माध्यम से परिवाद दायर किया कि 19 जून 2018 को रात में पुलिस चौकी प्रभारी, सराय मोहिद्दीनपुर अपने चार हमराहियों के साथ वादिनी के घर में घुस आए। वादिनी को लात मुक्का से मारा पीटा, गालियां दी तथा गहना लूट लिए। जाते समय धमकी दिए किसी अधिकारी से शिकायत की तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार वालों को फर्जी मुकदमे में फंसा कर बर्बाद कर देंगे। थाने पर सूचना देने गई तो उसे डांटकर भगा दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने भी कोई कार्यवाही नहीं की।