{"_id":"5b3133c24f1c1b254d8b8688","slug":"152995117118-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिकीय प्रतियोगिता की फ्री तैयारी कराएगा सेवायोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिपिकीय प्रतियोगिता की फ्री तैयारी कराएगा सेवायोजन
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। जिला सेवा योजन अब लिपिकीय स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी नि:शुल्क कराएगा। तैयारी सिर्फ अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के इंटरमीडिएट शैक्षिक योग्यता वाले वाले अभ्यर्थियों की कराई जाएगी। जिला सेवा योजन विभाग द्वारा प्रशिक्षण दिए जाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। पात्र अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र 26 जून से जिला सेवा योजन कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
जिला सेवा योजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के शिक्षित बेरोजगार लोगों को नौकरी उपलब्ध कराने के उद्देश्य सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में इन्हें नि:शुल्क लिपिकीय स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी कराने का कार्य किया जाएगा। इसमें सामान्य अंग्रेजी, हिंदी, गणित सहित सामान्य ज्ञान, सचिवीय पद्घति, बुक कीपिंग, एकाउंटेंसी, हिंदी टंकण, हिंदी आशुलिपि व कंप्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों का चयन कर शीघ्र प्रशिक्षण देने का कार्य किया जाएगा।