फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

Mon, 12 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
सुजानगंज। क्षेत्र के दिव्य गायत्री मंदिर में गायत्री परिवार की ओर से नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन किया गया है। गायत्री मंदिर के सप्तम वार्षिकोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ के पहले दिन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा निकालकर की गई। सरोज विद्याशंकर इंटर कालेज के छात्र एवं क्षेत्रीय लोगों ने सैकड़ों की संख्या में सिर पर कलश रख कर पूरा कोदई, कोलाहलपुर, बरपुर, बसरही होते हुए गायत्री मंदिर पर यात्रा समाप्त हुई। यात्रा के उपरांत आरती हुई। कलश के साथ हम सुधरेंगे युग सुधरेगा, हम बदलेंगे युग बदलेगा का नारा भी गुंजायमान रहा। गायत्री परिवार के कथा एवं यज्ञ का उद्देश्य समाज की कुरीतियों को दूर करना, नारी शक्ति का सम्मान करना, समाज को नशा से दूर करना इत्यादि है। नौ कुण्डीय यज्ञ प्रतिदिन पांच दिन तक प्रात: सात से दस बजे तक किया जाएगा। जिसमे क्षेत्र के सभी लोग भाग ले सकते हैं। यज्ञ भारतीय वेश भूषा, कुर्ता धोती में ही किया जाएगा। विद्याशंकर तिवारी, चंद्रभूषण मिश्र, अवधेश सिंह, विद्यासागर त्रिपाठी, अशोक तिवारी आदि उपस्थित रहे।

अष्टभुजा के दरबार में गूंजे भजन

जौनपुर। नगर के ओलंदगंज में स्थित मां अष्टभुजी का छठवां वार्षिक श्रृंगार महोत्सवशनिवार की रात समाजसेवी अशोक कुमार की अध्यक्षता में धूमधाम से मनाया गया, जहां लोगों ने भजन संध्या का आनंद लेते हुये माता अष्टभुजी का दर्शन कर रहे थे। साथ ही आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव एवं विशिष्ट अतिथि युवा भाजपा नेता सुधांशु सिंह व विपणन अधिकारी आजमगढ़ अनिल गुप्ता ने पूजन-अर्चन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भजन संध्या में सविता अंशुमान, धीरज श्रीवास्तव, रमन सिंह लहरी सहित अन्य कलाकारों ने भजन सुनाकर लोगों को जयकारा लगाने पर विवश कर दिया। वहीं झांकी की प्रस्तुति ने सबको भाव-विभोर कर दिया। इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सुशील वर्मा ने किया। संरक्षक अतुल जायसवाल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष गिरीश चंद्र अग्रहरि ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शिवा अग्रहरि, पार्थॎ मिश्रा, रोहन, शनि, संजीव, मनीष, राजकुमार, राजेश, आशीष, नीरज, चिन्नू, अंचल गुप्ता, राजन, विनोद अग्रहरि, भाजपा नेता पंकज जायसवाल, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, सौरभ सिंह, ब्रम्हेश शुक्ला, सर्वेश जायसवाल, केके जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed