{"_id":"5b2e94844f1c1b5d748b6707","slug":"15297793333-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मुकदमें को वापस लेने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी मुकदमें को वापस लेने की मांग
Updated Sun, 24 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल निषाद पार्टी का कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा धरना शनिवार को भी जारी रहा। इस दौरान कार्यकर्ताओं के उपर लगे फर्जी मुकदमे को वापस लेने और सीओ नृपेंद्र सिंह के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग की।
वक्ताओं ने कहा कि सात जून 2015 को सिटी स्टेशन पर कार्यकर्ता शांतिपूर्वक रेलवे ट्रैक पर विरोध जता रहे थे। उनके द्वारा 17 जातियों के आरक्षण के मुद्दे को लेकर विरोध जताया जा रहा था। इस दौरान सीओ नृपेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर कार्यकर्ताओं की पीटाई शुरु की। 29 कार्यकर्ताओं को पकड़ कर लाइनबाजार थाने में लाकर बंद कर दिए। सभी पर फर्जी मुकदमा लगा दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के उपर लगे फर्जी मुकदमें को हटाने और सीओ नृपेंद्र सिंह के विरुद्घ कानूनी कार्यवाई करने की मांग की। धरने में प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश निषाद, जिलाध्यक्ष राम चरित्र निषाद,साहबलाल गौतम, रामराज, विमला, सुशीला, विद्या, लालता, संदीप आदि मौजूद रहे।