{"_id":"5b294ba74f1c1bed778b4e48","slug":"152943300114-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर गर्ल्स कैडेट हुई रोमांचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग कर गर्ल्स कैडेट हुई रोमांचित
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। 98 यूपी एनसीसी बटालियन के कमांडिंग आफिसर एवं कैंप कमांडेंट कर्नल पवन मेहरोत्रा की देखरेख में टीडी पीजी कालेज परिसर में चल रहे एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के छठें दिन फायरिंग का प्रशिक्षण दिया गया।
एनसीसी आफिसर मुरली पाल एवं नीरज सिंह के नेतृत्व में फायरिंग रेंज पर सीनियर एवं जूनियर विंग की 96 गर्ल्स कैडेटों ने टारगेट पर निशाना साधा। कैडेट बबिता यादव व संध्या कुमारी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। फायरिंग पोस्ट पर सूबेदार रमेश मिंज, नायब सूबेदार यशपाल सिंह और हवलदार अमर सिंह मौजूद रहे। कैंप एडजूटेंट मेजर पीपी सिंह, मेजर शैलेंद्र नाथ सिंह, कैप्टन रजनीश सिंह एवं सूबेदार मेजर अजीजुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में टेंट निर्माण प्रतियोगिता हुई। त्वरित व दुरुस्त टेंट निर्माण की इस प्रतियोगिता के बालकों में चार्ली कंपनी प्रथम और ब्रेवो कंपनी ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिकाओं में इको कंपनी पहले तो डेल्टा कंपनी को दूसरे स्थान पर रही। बीएचएम जनार्दन सिंह, सीएचएम बीबी गुरुंग, हवलदार अमृत गुरुंग, मदनलाल थापा, टीवी थापा, गुरुदेव प्रसाद, डीएन सिंह आदि उपस्थित रहे।