फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूराने सामानों के भरोसे चल रहा सीएचसी

पूराने सामानों के भरोसे चल रहा सीएचसी

Tue, 19 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
पूराने सामानों के भरोसे चल रहा सीएचसी
मछलीशहर। नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नए वार्ड का लोकार्पण हुए एक वर्ष का समय बीत गया। अभी तक पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। पुराने उपकरणों से ही काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 30 बेड का नया वार्ड बनवाया गया है। विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से एक घंटे पहले आननफानन में क्षेत्रीय विधायक ने वार्ड का लोकार्पण किया था । नवनिर्मित वार्ड में अभी भी सामान उपलब्ध नहीं हुआ। किसी तरह जुगाड़ कर पुरानी चादर ,बेड और चारपाई से काम चलाया जा रहा है। जिसे बार्ड में रखकर मरीजों को भर्ती किया जा रहा हैं। हालत यह है कि गंदी और फ़टी चादर,खराब बेड और चारपाई रहने से मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसको लेकर मरीजों व स्वास्थ्य कर्मियों में आए दिन किचकिच होती रहती है। इस सम्बंध में अधिक्षक डा.रफीक फारूकी का कहना है कि सामान उपलब्ध कराने के लिए विभाग को कई बार पत्र लिखा गया है। मगर अभी तक सामान उपलब्ध नहीं हो सका है।सीमित साधनों में मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed