फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटा प्रशासन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में जुटा प्रशासन
जौनपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों में प्रशासन जुट गया है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय सहित जगह-जगह योग शिविर आयोजित किए गए हैं। उधर प्रशासन द्वारा टीडी कालेज में आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर में प्रभारी मंत्री रीता बहुगुणा जोशी भी प्रतिभाग करेंगी। उधर विश्वविद्यालय में आयोजित योग शिविर में चेन्नई से आचार्य डॉ. राजीव भगवन को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर सामाजिक संगठनों ने भी शिविर आयोजित जगह-जगह किया है। उधर प्रशासन ने भी टीडी कालेज के मैदान में योग शिविर में एक हजार से अधिक लोगों के लिए इंतजाम किया है। प्रभारी मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी, सांसद, विधायक, डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, एसपी केके चौधरी सहित जिले के सभी अफसरों को भी आमंत्रित किया गया है। मंदिर परिसर पान दरीबा में योग दिवस के अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग और शिवालय योग समिति के तत्वावधान में 20 जून से ही योग शिविर शुरू किया जा रहा है। इसको लेकर आशीष चौरसिया की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें केवल चौरसिया, सुुजीत कुमार, सुशील कुमार, विजय यादव, आशीष मौर्य, नवीन विश्वकर्मा, गप्पू मौर्य, नारायण दास आदि मौजूद रहे। उधर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मंगलवार को कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल ने समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर रूपरेखा तैयार किया। विश्वविद्यालय में 20 जून की शाम को रन फ़ॉर योग, योग महोत्सव, योग संध्या (सांस्कृतिक कार्यक्रम) का आयोजन होगा। 21 जून की सुबह आयुष मंत्रालय द्वारा अनुमोदित एवं विवि अनुदान आयोग द्वारा प्रेषित योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आचार्य डॉ. राजीव भगवन, चेन्नई होंगे। अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर डॉ. राजाराम यादव करेंगे। बैठक में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. विक्रम देव शर्मा, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, संजय श्रीवास्तव, एमएम भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिकरारा: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर मंगलवार कय आझू राय इंटर कालेज शेरवां के खेल परिसर पर योग प्रशिक्षकों ने पूर्वाभ्यास किया। योगगुरु समरजीत यादव ने बताया कि इस मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसमें ब्लॉक के इंटर, डिग्री कालेज तथा परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, विद्यार्थी प्रतिभाग करेंगे। बुधवार को सुबह 7 से 8 बजे तक योगाभ्यास कराया जाएगा। कार्यक्रम की नोडल अधिकारी बीडीओ प्रीती तिवारी हैं। विकास विभाग के अतिरिक्त बाल विकास व स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रम में भाग लेंगे। योगाभ्यास के बाद बैठक आयोजित की गई। योग प्रशिक्षक डॉ. कृपा निधि यादव, दीपक सिंह, मुन्नी लाल, मृत्युंजय सिंह, ओम प्रकाश, राजेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed