फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कार्यकर्ताओं पर लगे फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग

कार्यकर्ताओं पर लगे फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग

Tue, 19 Jun 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं पर लगे फर्जी मुकदमें वापस लेने की मांग
जौनपुर। निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल द्वारा सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान मामले की जांच कराने, कार्यकर्ताओं के ऊपर लगे फर्जी मुकदमे को वापस लेने और तत्कालीन सीओ नृपेंद्र सिंह के विरुद्घ कानूनी कार्र्रवाई किए जाने की मांग की। साथ ही जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

डा. रामचरित्र निषाद ने कहा कि 17 जातियों के आरक्षण के मुद्दे को लेकर कार्यकर्ता सात जून 2015 को सिटी स्टेशन के तहत प्रदर्शन कर रहे थे। कार्यकर्ता शांति पूर्वक रेलवे ट्रैक पर अपना विरोध जता रहे थे लेकिन तत्कालीन सीओ नृपेंद्र सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर कार्यकर्ताओं की पिटाई की। साथ ही 29 कार्यकर्ताओं को पकड़कर लाइन बाजार थाने में लाकर बंद कर दिए। साथ सभी पकड़े गए कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमा लगा दिए। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन तेज करेंगे। धरने में साहब लाल गौतम, राज बहादुर बिंद, डा. संदीप कुमार, राजकरन बिंद आदि उपिस्थत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed