{"_id":"5b240b564f1c1ba86e8b8416","slug":"152908885711-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक का सर्वर फेल होने से लेनदेन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बैंक का सर्वर फेल होने से लेनदेन ठप
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। कस्बा स्थित स्टेट बैंक का सर्वर पिछले दो दिनों से खराब चल रहा है। शादी विवाह का अवसर होने की वजह से लोगों के लिए पैसा पाना जरूरी है। सर्वर दो दिन से फेल होने की वजह से बैंक में लेनदेन नहीं हो पा रहा है। खाताधारकों को भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है। रोज की भाति जब शुक्रवार को बैंक खुला तो सुबह कंप्यूटर स्टार्ट करने के बाद स्क्रीन पर सर्वर एरर का मैसेज आने लगा। बैंक स्टाफ काफी देर तक कोशिश करने के बाद भी नेटवर्क नहीं पकड़ पाया। दो इंजीनियरों ने घंटों मेहनत की मगर समस्या का हल नहीं निकल पा रहा था। करीब दो बजे काम काज शुरू हुआ। खाताधारक इस भरोसे बैंक में रुके रहे कि शायद सर्वर आ जाए। पर जब दोपहर बाद तक भी सर्वर की समस्या नहीं ठीक हुई तो कुछ ग्राहक बैंक प्रबंधन को कोसते हुए घ्रर लौट गए। वीरेंद्र चौबे, राम आसरे यादव आदि ने बताया कि आए दिन बैंक में इस तरह की समस्या आती रहती है। जिसकी वजह से दूर दराज से आयी महिलाओं को अधिक मुसीबत उठानी पडती है। बैंक का पासबुक प्रिंटर भी खराब पडा रहता है। जिसकी वजह से परेशानी और बढ़ जाती है।