{"_id":"5b240b4f4f1c1b254d8b6a7b","slug":"1529088850412-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थानाध्यक्ष समेत 12 पर डकैती व पाक्सो एक्ट में परिवाद दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थानाध्यक्ष समेत 12 पर डकैती व पाक्सो एक्ट में परिवाद दर्ज
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के सद्दोपुर गांव में रास्ता कब्जा करने के मामले में अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ने थानाध्यक्ष समेत 12 आरोपियों पर डकैती,पाक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में परिवाद दर्ज कर लिया।वादी के पड़ोसी होमगार्ड द्वारा बक्शा पुलिस के सहयोग से वादी के घर में घुसकर मारपीट ,तोड़फोड़, महिलाओं व बच्चियों के साथ छेड़खानी व लूटपाट करने के आरोप में यह कार्यवाई की गई है।
छोटे लाल यादव निवासी सद्दोपुर,थाना बक्शा ने कोर्ट में परिवाद दायर किया कि पड़ोसी अमर बहादुर बक्शा थाने में होमगार्ड हैं।वह तथा उसके परिवार के लोग अत्यंत दबंग,अपराधिक प्रवृति के हैं।जबरन उसके आने जाने का रास्ता बंद कर कब्जा करना चाहते हैं। 23 मई 2018 को सुबह आठ बजे अमर बहादुर,अभयराज आदि थानाध्यक्ष बक्शा व अन्य पुलिसकर्मियों के साथ उसके घर पर चढ़ आये व रास्ता बंद करने लगे। रोकने पर घर में घुसकर उसे, उसके घर की महिलाओं और बच्चियों को मारे पीटे,अश्लील हरकत किए, गालियां व जान से मारने की धमकी दिए तथा जेवरात व कीमती सामान लूट लिए। पुलिस ने उल्टे वादी व उसके परिवार के लोगों का चालान कर दिया।डीएम को दरखास्त देने के बाद उनके आदेश पर महिलाओं और बच्चियों का मेडिकल हुआ। मुख्यमंत्री,आईजी,एसपी को दरखास्त देने के बाद भी दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोई कार्यवाई नहीं हुई। तब वादी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।