{"_id":"5b1acfe74f1c1ba96e8b7078","slug":"1528483819432-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"32 जोड़े दंपतियों ने लिए सात फेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
32 जोड़े दंपतियों ने लिए सात फेरे
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मडियाहूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत विकास खंड परिसर में शुक्रवार को धूमधाम के साथ धार्मिक रीति रिवाजों से 32 जोड़ों ने सात फेरे लिए। सरकारी खर्च पर हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह कराया गया। इस दौरान उन्हें सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
शादी के जोड़ों को स्वच्छ शौचालय का स्वीकृति पत्र पंचायत विभाग द्वारा दिया गया। वधू को 20 हजार रुपये, 10 हजार का गृहस्थी का सामान दिया गया। उपहार में बर्तन सेट, साड़ी, चुनरी, प्रेशर कुकर, चांदी का पायल आदि सामान सरकार की ओर से दिया गया। इस मौके पर समाजसेवियों ने भी नवविवाहितों को उपहार देकर उन्हें आशीर्वाद दिया गया। घराती व बराती पक्ष के लोगों के लिए भोजन आदि की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित विधायक डॉ लीना तिवारी ने सभी नव विवाहितों के सुखमय जीवन की मंगल कामना की। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि प्रदेश में मड़ियाहूं विधानसभा एक आदर्श विधानसभा के रूप में स्थापित किया जाएगा। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय, अपूर्व तिवारी , डा. श्याम दत्त दुबे ,ग्राम रोजगार सेवक संघ के जिला अध्यक्ष डीपी शुक्ला सहित क्षेत्र के तमाम लोग उपस्थित रहे।