{"_id":"5b1980374f1c1ba36e8b6ced","slug":"152839788310-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित फाइल-- आकाशीय बिजली से दो की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित फाइल-- आकाशीय बिजली से दो की मौत, चार घायल
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर।
मौसम ने गुरुवार को करवट बदला। हल्की बारिश से लोगों को राहत तो मिली लेकिन इस दौरान बिजली गिरने से जिले के अलग-अलग इलाकों में बगीचे में आम बिन रही दो किशोरियों की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मडियाहूं तहसील के नेवढिया थाना क्षेत्र के कसियाव गांव में जौवात नट की 14 वर्षीय पुत्री रेशमा की मौत हो गई। वहीं इटियावीर गांव के अशोक की पुत्री मोनी की भी मौत हो गई। दोनों बगीचे में आम बिन रही थी। अचानक कड़कडाकर के साथ बिजली गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहूं ले आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर तहसीलदार मदन मोहन वर्मा मौके पर पहुंचे। उधर, जलालपुर क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में गुरुवार को शाम बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर में भर्ती कराया गया है, जहां झुलसे दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नहोरा वेदुवान गांव निवासी एक ही परिवार के ऋषिकेश मिश्र (22), उत्कर्ष मिश्र (20), विष्णु दत्त मिश्र (25) घर के पास तेज हवा और चमक गरज के साथ हो रही बारिश के दौरान बगीचा में आम बिन रहे थे। अचानक बिजली मारने से तीनों जमीन पर गिरकर तड़पने लगे। परिजन तीनों को जमीन पर गिरकर तड़पते देखकर घबरा गए। आनन-फानन में घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। महिमापुर गांव निवासी पिंकी 17 वर्ष पुत्री पिंटू सोनकर घर से जैसे ही बाहर निकली वह बिजली की चपेट में आ गई। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद पिंकी व ऋषिकेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।