{"_id":"5b197f5e4f1c1b614d8b52c0","slug":"15283976662-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद जौनपुर ने नि:शुल्क डायलिसिस यूनिट का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद जौनपुर ने नि:शुल्क डायलिसिस यूनिट का किया उद्घाटन
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। शहीद उमानाथ सिंह जिला चिकित्सालय में गुरूवार को सांसद केपी. सिंह ने नि:शुल्क डायलिसिस यूनिट का उदघाटन किया। यह यूनिट प्रदेश सरकार व हेरिटेज हॉस्पिटल्स लि. वाराणसी द्वारा पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) प्रोजेक्ट के अंतर्गत संचालित किया जाएगा।
सांसद केपी सिंह ने बताया कि इससे मरीजों का 25 से 30 हजार रुपएं के भार से मुक्ति मिलेगी। यह व्यवस्था प्रदेश के 11 जिलों में स्थापित है जिसमें जौनपुर भी अब शामिल हो गया है। हेरिटेज हांस्पिटल के बिग्रेडियर डा. आरबी.सिंह ने बताया कि इस सेंटर में वर्तमान में 6 मशीनें उपलब्ध है। जिसमें मरीज भर्ती कयिंे गए है। जबकि 54 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया है। उन्हें क्रमानुसार बेड खाली होते ही भर्ती कर लिया जायेगा। आने वाले दिनों में 66 मरीज तक के भर्ती करने की सुविधा प्रदान किये जाने हेतु सरकार को पत्राचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी बेड पर मशीन में ऐसे साफ्टवेयर लगाये गए है जो मरीज के बारे मेें बतायेगी। वर्तमान समय हेरिटेज के माध्यम से डायलिसिस यूनिट सोनभ्रद, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ में प्रारम्भ की गई है। इन यूनिटों में भी मरीजों की भर्ती की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पाण्डेय, सीएमएस डा. एसके पाण्डेय, अस्पताल के डाक्टर आदि मौजूद रहें।