फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जेसीआई जेसी रेट विंग ने किया पौधरोपण

जेसीआई जेसी रेट विंग ने किया पौधरोपण

Thu, 07 Jun 2018 12:56 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
जेसीआई जेसी रेट विंग ने किया पौधरोपण

विज्ञापन
जौनपुर। पर्यावरण के प्रति जागरूकता हेतु जेसीरेट जौनपुर की सदस्यों ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शहर के कालीकुत्ती मोहल्ले में स्थित सरस्वती बाल मंदिर के प्रांगण में पौधरोपण किया। लोगों को पर्यावरण के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि बिना पेड़ों के जीवन इस पृथ्वी पर संभव नहीं है। यदि हम अपने जीवन में चार से पांच वृक्ष भी लगा सके तो हम अपने आने वाली पीढ़ी को एक अच्छा वातावरण दे पाएंगे। वृक्षों के द्वारा हमें ऑक्सीजन एवं प्रदूषण को कम करने में व पर्यावरण को शुद्ध रखने में पूरी मदद मिलती है। सभी जेसीरेट विंग नें पेड़ों को लगाने एवं उन्हें संरक्षित करने की शपथ भी उपस्थित लोगों को दिलाया। शपथ लेने वालों में मुख्य रूप से दीपिका अग्रहरी, सोनी जायसवाल, अनीता सेठ, सीमा अग्रहरि, श्वेता बाधवा, बबीता जायसवाल, प्रीति, नीलम जायसवाल, ज्योति श्रीवास्तव, मंजू जायसवाल, ज्योति जायसवाल, प्रीति जायसवाल, प्रीति गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed