{"_id":"5b12e3564f1c1bb06e8b5e40","slug":"15279645071535-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 महिला बंदियों को दिया गया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 महिला बंदियों को दिया गया प्रशिक्षण
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। जला कारागार के महिला बंदी बैरक में चल रहा छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को समाप्त हो गया। इस दौरान प्रशिक्षित 35 बंदियों को प्रमाणपत्र दिया गया। उन्हें सिलाई, अगरबत्ती बनाने आदि का प्रशिक्षण दिया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरुण ने बताया कि यूनियन बैक आफ इंडिया आरएसईटीआई के निदेशक पंकज मिश्रा के देख-रेख में जिला कारागार के महिला बंदी बैरक में 28 मई से छह दिवसीय व्यवसायिक शिक्षा प्रशिक्षण कार्य क्रम चलाया गया, जो शनिवार को समाप्त हो गया। इस दौरान महिला बंदियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने कहा कि महिला बंदी अपना गुजर बसर कर सके। इस उद्देश्य की पूर्ति केे लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। महिला बंदियों को अगरबत्ती बनाने व कपड़ा सिलने आदि का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला सेवा योजन अधिकारी राजीव सिंह, सीवी मिश्रा (एफएलसीई) यूबीआई, पीएलवी सुनील कुमार मौर्या, सुभाष चंद्र यादव प्रवक्ता/रिटेनर, मनोज वर्मा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जेल अधीक्षक एके मिश्रा, जेलर सुरेश चंद्र, डिप्टी जेलर महेंद्र सिंह व मधुबाला, पंकज मिश्रा निदेशक आरएसईटीआई यूबीआई आदि उपस्थित रहे।