{"_id":"5b12e15a4f1c1b644d8b45e9","slug":"152796399911-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साधन सहकारी समितियों पर उर्वरक नदारद,किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साधन सहकारी समितियों पर उर्वरक नदारद,किसान परेशान
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर। साधन सहकारी समितियों के गोदाम गेहूं से भरे हैं जिसके कारण वहां यूरिया और डीएपी रखने की जगह नहीं है। किसान धान की नर्सरी डाल रहे हैं और समितियों पर उर्वरक न होने से परेशान हैं। विवश होकर किसान बाजार से महंगे दर पर उर्वरक खरीद रहे हैं।
जिले में छह लाख 55 हजार किसान हैं। इनके द्वारा कुल दो लाख 29 हजार हेक्टेयर में खेती की जाती है। इस वर्ष एक लाख 59 हजार 121 हेक्टेयर में धान की खेती करने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए जिले में कुल 204 साधन सहकारी समितियां हैं। लेकिन इसमें से मात्र 165 साधन सहकारी समितियों से ही किसानों को उर्वरक वितरित करने का कार्य किया जाता है। 88 साधन सहकारी समितियों को गेहूं क्रय केंद्र बनाया गया है। इस कारण एक भी समितियों पर अभी तक उर्वरक नहीं पहुंच पाया है। किसान जोर शोर से धान की नर्सरी डाल रहे हैं। समितियों पर खाद नहीं रहने से उनको मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है। समितियों से उठान नहीं होने से गेहूं भी समितियों पर डंप पड़ा है। जिससे समितियों पर उर्वरक नहीं भेजा जा रहा है।
जौनपुर। जिल में 39 साधन सहकारी समितियां राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत आच्छादित नहीं होने के कारण निष्क्रिय हैं। जिसके कारण इन समितियों से उर्वरक का वितरण नहीं किया जाता है। इन समितियों से संबंधित किसानों को उर्वरक लेने के लिए पास वाले समितियों से संबद्घ किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य गोदाम में 14884 एमटी यूरिया, डाई, एनपीके व एमओपी उपलब्ध है जबकि लक्ष्य मात्र 11781 एमटी है। समितियों पर गेहूं डंप होने के कारण उर्वरक नहीं भेजा जा सका है। गोदाम खाली होते ही उर्वरक की आपूर्ति कर दी जाएगी। - गणेश गुप्ता, सहायक निबंधक, सहकारी समितियां