{"_id":"5b0afced4f1c1bf56e8b4fae","slug":"15274467727-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि कर्मी करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि कर्मी करेंगे आंदोलन
Updated Mon, 28 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मांगे पूरा नहीं होने से कर्मचारियों में आक्रोश है। 11 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी संघ तीन दिन तक बांह में काली पट्टी बांधकर विरोध कर चुका है। उसके बाद भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर्मचारियों की समस्या का निस्तारण नहीं किया। इससे क्षुब्ध कर्मचारी संघ आंदोलन करने का मन चुका है। संघ की समस्याओं को आम सभा में रखेगा। आम सभा में सहमति के बाद आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।
विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अमलदार यादव ने कहा कि मृतक आश्रितों को नौकरी नहीं दी गई। तमाम कर्मचारी ऐसे में जिनका काफी समय से प्रमोशन नहीं किया गया। जीपीएफ की कटौती में अनियमितता बरती जा रही है। दो मृत कर्मचारियों का भुगतान काफी समय से लंबित है। कर्मचारी आवासों के किराया कटौती के साथ मरम्मत आदि के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। महामंत्री डा. स्वतंत्र कुमार ने कहा कि कर्मचारियों की 11 सूत्री समस्याओं को आम सभा में रखा जाएगा। सभा में जो निर्णय होगा उसी के हिसाब से आंदोलन की रणनीति बनेगी। उन्होंने कर्मचारियों से आम सभा में उपस्थित होकर अपनी समस्या से अवगत कराने की अपील की।