फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   समाज सेवा के लिए सम्मानित किए 11 व्यापारी

समाज सेवा के लिए सम्मानित किए 11 व्यापारी

Sun, 27 May 2018 11:56 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
समाज सेवा के लिए सम्मानित किए 11 व्यापारी
जौनपुर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सब्जी मंडी स्थित जायसवाल धर्मशाला में व्यापारी सम्मान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लिए कार्य करने वाले 11 व्यापारियों को सम्मानित किया गया। शायर रामिश दिलावरपुरी व कवि डॉ. प्रमोद वाचस्पति ने अपनी रचनाएं सुनाकर खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करके यह संदेश दे रहा है कि लोकतांत्रिक व गांधीवादी तरीके से अन्याय के खिलाफ लड़ना चाहिए। कभी-कभी प्रशासन के हम जैसे जिम्मेदार लोगों तक कुछ बातें नहीं पहुंचा पाती हैं। जो कि न्यायपूर्ण हो। ऐसे मुद्दों को आपके माध्यम से आमजन की समस्याएं हम तक पहुंचती हैं। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत जफराबाद के चेयरमैन प्रमोद बरनवाल ने कहा कि व्यापार मंडल द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम व्यापारियों के लिए प्रेरणादायक है। हम सभी को स्वर्गीय हरीश चंद्र अग्रवाल के पदचिह्नों पर चलकर अपनी आवाज को बुलंद करना होगा। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के मान सम्मान की रक्षा हेतु सदैव तत्पर है। नगर अध्यक्ष अनवारूल हक गुड्डू व जिला महामंत्री अशोक साहू ने संयुक्त रूप से कहा कि इंस्पेक्टर राज के खिलाफ 25 वर्षीय हरीश चंद्र अग्रवाल नामक युवा व्यापारी नेता ने अपनी शहादत देकर एक संदेश दिया है कि अन्याय के खिलाफ कभी चुप मत बैठो, नहीं तो आने वाली पीढियां अन्याय सहते सहते गुलाम हो जाएंगी। नगर महामंत्री अमरनाथ मोदनवाल व जिला कोषाध्यक्ष शिव कुमार साहू ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन जिला प्रवक्ता सुरेंद्र जायसवाल ने किया। इस मौके पर सेल टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव, फल एवं सब्जी विक्रेता संघ के अध्यक्ष राजमणि यादव, अखिलेश जायसवाल, संतोष गुप्ता, राजीव मोदनवाल, राजू जायसवाल, मोनू सेठ, विमल गुप्ता, कैलाश नाथ विश्वकर्मा, गुलजारी लाल साहू, अमर बहादुर सेठ को सम्मानित किया। इस मौके पर संजीव साहू, नीतू सिंह, उषा जायसवाल, रिजवान अहमद, शिवम बरनवाल, संतोष त्रिपाठी, डा. ब्रह्मेश शुक्ला, नन्हे साहू, राजेश यादव, इरफान मंसूरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed