{"_id":"5b09ab8e4f1c1b8a6e8b4d31","slug":"152736039212-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम द्वारा सम्मानित होंगे तीन मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम द्वारा सम्मानित होंगे तीन मेधावी
Updated Sun, 27 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर / घनश्यामपुर। वर्ष 2018 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में मेधावियों को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 29 मई को 10 बजे डा. भीमराव अंबेडकर सभागार व डा. राममनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय सेक्टर डी -1 एलडीए कालोनी कानपुर रोड में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में सम्मानित करेंगे । जिसमें में बदलापुर क्षेत्र के एनपीएस पब्लिक स्कूल सरोखनपुर के दसवीं के छात्र अनंत विक्रम सिंह , हर्षिता गुप्ता व ज्ञानदेवी फूलचंद इंटरमीडिएट कालेज की हाईस्कूल की छात्रा श्वेता यादव भी सम्मानित होंगे । यह जानकारी विद्यालय के प्रबंधक अरुण सिंह व संजय दुबे ने दी है। उन्होंने बताया कि इन बच्चों को व उनके अभिभावक को एक दिन पहले 28 मई की शाम तक न्यू पब्लिक कालोनी इंटरकालेज कानपुर रोड निकट विधि विश्वविद्यालय लखनऊ पहुंचना है।
इसको लेकर मेधावी व उनके अभिभावक गौर्वांवित महसूस कर रहे हैं ।
विज्ञापन
इसको लेकर मेधावी व उनके अभिभावक गौर्वांवित महसूस कर रहे हैं ।