फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   दीवानी न्यायालय में लड़का पक्ष पर हमला, हड़कंप

दीवानी न्यायालय में लड़का पक्ष पर हमला, हड़कंप

Sat, 26 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दीवानी न्यायालय में लड़का पक्ष पर हमला, हड़कंप
जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित मीडिएशन सेंटर पर लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे लड़का व उसके दादा को गंभीर चोटें आई। परिसर में हड़कंप मच गया। अधिवक्ताओं ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। घायलों के प्रार्थना पत्र पर मध्यस्थता केंद्र के सचिव लोकेश वरुण ने मेडिकल कराने का सीएमओ को आदेश दिया। लड़के के दादा ने थाने पर भी तहरीर दिया है।
विज्ञापन

बरसठी थाना क्षेत्र निवासी लड़के के दादा ने सचिव को प्रार्थना पत्र दिया कि उसके पोते का अपनी पत्नी से मुकदमा चल रहा है। गुरूवार को तारीख पर वह अपने पोते के साथ कचहरी आया था। मुकदमा मध्यस्थता केंद्र में लगा था। दोनों पक्ष अपनी बात कहकर करीब एक बजे बाहर निकले। गेट के अंदर ही थे कि लड़की पक्ष ने डंडा उठाकर लड़के के सिर पर प्रहार कर दिया। उसे भी जान से मारने की नियत से गला दबाने लगे। उसे व उसके पोते को गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed