फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   घुनाकपुरा ने चंदवक को 9 रन से हराया

घुनाकपुरा ने चंदवक को 9 रन से हराया

Tue, 22 May 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
घुनाकपुरा ने चंदवक को 9 रन से हराया
थानागद्दी। चन्दवक थाना क्षेत्र के रतनूपुर बाजार स्थित मैदान पर रविवार को डे नाईट अंडर आर्म क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच के रोमांचक मुकाबले में घुनाकपुरा की टीम ने चन्दवक को 9 रन से पराजित किया। टॉस जीत कर घुनाकपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 8 विकेट खोकर 59 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदवक की टीम आखिरी ओवर में 50 रन ही बना कर आलआउट हो गई। इस तरह घुनाकपुरा कि टीम ने यह मुकाबला 9 रन से जीत लिया। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह प्रिंशू ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा गांवों में प्रतिभाएं है। बस उन्हें प्रोत्साहन देने और निखारने की जरूरत है। युवाओं में स्व अनुशासन ,भाईचारा और आपसी प्रेम को बढ़ावा देने में खेल का अहम योगदान है। मुन्ना यादव ने सभी अथितियों का स्वागत किया। कमेंटेटर विपिन सिंह और अंपायर की भूमिका आमोद सिंह ने निभाया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, पूर्व प्रमुख सिरकोनी आशुतोष सिंह, चोलापुर ब्लॉक प्रमुख सुभाष यादव, दीपक सिंह, दुर्गा प्रसाद सिंह, बबलू सिंह, नीरज मौर्य, हरिराम पाल,बशीर अली, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed