{"_id":"5af33c4b4f1c1b3a0b8b90bb","slug":"1525890121610-12-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 से 12 घंटे विलंबित चल रही कई ट्रेने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 से 12 घंटे विलंबित चल रही कई ट्रेने
Updated Thu, 10 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। समर हालीडे में यात्रियों की भीड को देखते हुए चलाई गई ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी प़ड़ रही है। जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेने दस से बारह घण्टे देरी से चल रही है। जिसमें रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के क्षेत्र गाजीपुर जाने वाली डेमू ट्रेन भी शामिल है। जो सुबह की जगह शाम को प्रयाग पहुंच रही है। वाराणसी प्रतापगढ रेलवे रुट पर स्थित जंघई जक्सन रेलवे स्टेशन पर ट्रेने काफी बिलम्ब से गुजर रही है। जिसमें 75115 गाजीपुर प्रयाग डेमू 10 घंटे, 09025 बांद्रा गाजीपुर एक्सप्रेस 12 घण्टे, 11071 कुर्ला वाराणसी कामायनी 2 घंटे, 13006 अमृतसर हाबडा पंजाब मेल 6 घंटे, ग्वालियर वाराणसी बुन्देलखण्ड 4 घंटे, छपरा दुर्ग 2 घण्टा, 4266 जनता एक्सप्रेस 3 घण्टा देरी से चल रही है। ट्रेनो के लेट चलने से यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड रहा है। स्टेशन अधीक्षक दशरथ लाल का कहना है ट्रेन आगे से ही लेट चल रही है।