फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वृक्ष लगाने के लिए लाभार्थियों का चयन शुरु

वृक्ष लगाने के लिए लाभार्थियों का चयन शुरु

Tue, 08 May 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
वृक्ष लगाने के लिए लाभार्थियों का चयन शुरु
विज्ञापन

जौनपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत जिले में पौधे लगवाए जाएंगे। इसके लिए लाभार्थियों का चयन खंड विकास अधिकारी के स्तर से किया जा रहा है। पौधे लगाने का किसी प्रकार का कोई लक्ष्य निर्धारित नहीं है। वहीं वृक्ष लगाने का सारा व्यय मनरेगा द्वारा वहन किया जाएगा।

पौधरोपण की तीन योजनाओं का संचालन प्रदेश में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सामुदायिक वानिकी योजना के तहत सार्वजनिक भूमि पर पौधरोपण किया जाना है जबकि मुख्यमंत्री कृषक वृक्ष धन योजना के तहत लघु एवं सीमांत किसानों की निजी जमीन पर पौधरोपण करना है। सामुदायिक वानिकी व कृषक वृक्ष धन योजना के तहत पौधे लगने की जिम्मेदारी वन विभाग की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री फलोद्यान योजना के तहत पौधे लगवाने की जिम्मेदारी उद्यान विभाग की है। कृषक वृक्ष एवं फलोद्यान योजना के तहत किसानों का चयन किया जा रहा है। सामुदायिक वानिकी के लिए भी स्थान का चयन किा जा रहा है। तीनों योजनाओं के तहत पौधे लगाने का खर्च मनरेगा से वहन किया जाएगा। उपायुक्त मनरेगा कमलेश कुमार सोनी ने बताया कि इन योजनाओं के तहत लाभार्थियों व स्थान का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed