फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की ली शपथ

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की ली शपथ

Sun, 22 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की ली शपथ
जौनपुर। दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शनिवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। उनको मुख्य चुनाव अधिकारी आरपी सिंह ने शपथ दिलाई। पूर्व पदाधिकारियों व वरिष्ठ अधिवक्ताओं द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। चुनाव संपन्न कराने में सहयोगी अधिवक्ताओं को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजनाथ पाठक ने कहा कि मै अपने कार्यकाल में बार की समस्याओं का निराकरण करते हुए न केवल प्रदेश बल्कि देश स्तर पर भी ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। नवनिर्वाचित मंत्री बरसातू राम ने कहा कि वकीलों के सम्मान को आंच नहीं आने देंगे।प्रदेश का सबसे समृद्ध बार बनाने का प्रयास करेंगे। इसे पहले नवनिर्वाचित अध्यक्ष बृजनाथ पाठक, मंत्री मंत्री बरसातू राम,उपाध्यक्ष मोहम्मद मुमताज अली व जगदीश नारायण त्रिपाठी, सह मंत्री अरविंद कुमार तिवारी, लेखा निरीक्षक जय कृष्ण लाल श्रीवास्तव %गोरख%,उपमंत्री साधना सिंह व जरगाम अहसन सहित कार्यकारिणी सदस्य शालिनी मौर्य, अखंड प्रकाश उपाध्याय, श्री प्रकाश यादव, सुधीर कुमार सिंह, रीता सरोज, संतोष विश्वकर्मा,अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने शपथ ग्रहण किया। साथ ही सभी ने र्बा के मान-सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री अनिल सिंह कप्तान,प्रेम शंकर मिश्र,जितेंद्र उपाध्याय, सुभाष चंद्र यादव, पंकज श्रीवास्तव, ओमप्रकाश पाल, हिमांशु श्रीवास्तव, रवींद्र विक्रम सिंह,बृजेश निषाद,सुरेंद्र मिश्र, वीरेंद्र सिन्हा, संजय श्रीवास्तव,मनीष सिंह,देवी प्रसाद पांडेय आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed