{"_id":"5adb86e84f1c1b87098b5b49","slug":"152433636119-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के महिला बैरक में आयोजित हुआ शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के महिला बैरक में आयोजित हुआ शिविर
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। अध्यक्ष जिला विधिक प्राधिकरण अजय त्यागी के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को जिला कारागार के महिला बैरक में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
शिविर को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव लोकेश वरुण ने जेल में बंदी महिलाओं को संवैधानिक अधिकारों एवं बंदियों के अधिकारों के संदर्भ में मौलिक अधिकारों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बंदी महिलाएं जब यहां से जाएं तो कानूनी प्रक्रिया के साथ-साथ अपनी सकारात्मक ऊर्जा का संरक्षण करके समाज में फैली हुई बुराइयों को दूर करने में अपना योगदान करें। उन्होंने कहा कि महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों के शिक्षा का बेहतर इंतजाम किया जाएगा। इसके पूर्व उन्होंने लीगल एंड क्लीनिक के कंप्यूटरीकृत कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर जेल अधीक्षक ए के मिश्रा, जेलर सुरेश कुमार, डिप्टी जेलर मुन्ना राम, महेंद्र सिंह, सुरेश यादव, सुभाष यादव, सुनील मौर्य आदि मौजूद रहे। संचालन मनोज कुमार वर्मा रिटेनर अधिवक्ता ने किया।