फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अग्नि शमन सेवा सप्ताह में आग से बचाव की दी जानकारी

अग्नि शमन सेवा सप्ताह में आग से बचाव की दी जानकारी

Thu, 19 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Thu, 19 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
अग्नि शमन सेवा सप्ताह में आग से बचाव की दी जानकारी

विज्ञापन
मुफ्तीगंज। केराकत कोतवाली प्रांगण में चल रहे अग्निशमन सेवा सप्ताह में आग से बचने के लिए जानकारी दी गई। अग्निशमन अधिकारी आरपी राय के निर्देश पर फायर सर्विस के हेड कांस्टेबल राम शिव यादव यूनिट के साथ कोतवाली प्रांगण में आग लगने पर बचाव के उपाय बताए। आग से बचाव संबंधी हैंडबिल बाटकर सभी को जागरूक किया। अभियान 20 अप्रैल तक अग्निशमन विभाग के द्वारा चलाया जाएगा। अग्निशमन के हेड कांस्टेबल राम शिव यादव ने बताया कि सभी तहसीलों क्षेत्रों में आगलगी की घटना से बचाव के लिए जानकारी देकर सभी को नुकशान से बचने की जानकारी दी जा रही है। कहा कि सिगरेट को अच्छी तरह बुझा दें, आग लगने पर सही-सही पता बतावें, खलिहान में बोझ बांधकर एक दूसरे से दूर रखें,खलिहान रेलवे लाइन से 100 फिट की दूरी पर होना चाहिए, बिजलीं के तार के नीचे खलिहान न लगाएं, जलती हुई लालटेन में कुप्पी से तेल न डालें, चुल्हे की जलती लकड़ी को अच्छी तरह से बुझा दें, गर्मी के दिनों में सूखे हुए तालाब को ट्यूबेल से भर दें, माचिस को छोटे बच्चों से दूर रखें, बिजलीं की वायरिंग कटी पिटी हो तो दुरुस्त करा लें, शादी विवाह में खलिहान से दूर आतिशबाजी करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed