{"_id":"5ad645a14f1c1b3b0b8b523d","slug":"152399197118-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकीदत के साथ मना हजरत शेखू शाह बाबा का उर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकीदत के साथ मना हजरत शेखू शाह बाबा का उर्स
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के शाही पुल शेर वाली मस्जिद परिसर में स्थित हजरत शेख शाह बाबा का उर्स मंगलवार को अकीदत के साथ मनाया गया। शहर समेत बाहर से आए जायरीनों ने मजार पर चादरपोशी की और मुरादें मांगी।
सुबह सात बजे कुरआनख्वानी हुई। जोहर की नमाज के बाद दोपहर दो बजे जलसा सीरतुन्नबी का आयोजन किया गया। मदरसा हनफिया के मौलाना मोहिउद्दीन अहमद ऐशाम जाफरी ने सीरत पर बोलते हुए हजरत शेखू बाबा े सवाने हयात को बयान किया। उन्होंने नमाज की पाबंदी पर जोर दिया। शायरों और नातख्वाह ने नाते नबी का नजराना पेश किया तो लोग झूमने को विवश हो गए। नारे तकबीर अल्लाह हो अकबर की सदाएं गूंजती रही। इस मौके पर अहमद हनीफ बनारसी, डा. पीसी विश्वकर्मा, आजम मछलीशहरी, यूनूस मछलीशहरी, नासिर जौनपुरी, रौनक जौनपुरी, एमएम अब्बास, अनवर जौनपुरी, इसलम शेर खान, शकील मंसूरी, सभासद इरशाद मंसूरी, इमरान बंटी, नसीम सिद्दीकी आदि मौजूद थे। शेर वाली मस्जिद के पेश इमाम कारी जिया जौनपुरी लोगों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।