फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   काम शुरू नहीं हुआ कर दिया 12 करोड़ का भुगतान

काम शुरू नहीं हुआ कर दिया 12 करोड़ का भुगतान

Wed, 18 Apr 2018 12:48 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
काम शुरू नहीं हुआ कर दिया 12 करोड़ का भुगतान

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में दो विद्युत उपकेंद्र बनाया जाना है। इसका काम शुरू हुए बगैर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को 12 करोड़ का भुगतान भी कर दिया गया जबकि नियमानुसार काम शुरू करने के लिए 33 फीसदी से अधिक का भुगतान नहीं किया जाना चाहिए।

विश्वविद्यालय परिसर में बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए 22 करोड़ की लागत से 33 केवीए और 11 केवीए के दो विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाना है। उपकेंद्रों के निर्माण के लिए लखनऊ की एक एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 24 फरवरी को कार्यदायी संस्था को 12 करोड़ का भुगतान भी कर दिया है। कार्यदायी संस्था को निर्माण की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके करीब 50 प्रोजेक्ट कई जिलों में अधूरे पड़े हैं। बावजूद इसके विश्वविद्यालय प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को कार्य शुरू करने से पहले ही 12 करोड़ का भुगतान कर दिया। उपकेंद्र के निर्माण के लिए मनमाने तरीके से मानक को ताक पर रखकर भुगतान कर दिया गया। कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल का कहना है कि कार्यदायी संस्था को भुगतान करे की बात पता नहीं है। यदि ऐसा हुआ होगा तो किन्हीं नियमों के तहत ही हुआ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed