फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   राजनीतिक दलों ने भी मनाई डा. आंबेडकर की जयंती

राजनीतिक दलों ने भी मनाई डा. आंबेडकर की जयंती

Sun, 15 Apr 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
राजनीतिक दलों ने भी मनाई डा. आंबेडकर की जयंती

विज्ञापन
जौनपुर। भारत रत्न डा. भीम राव आंबेडकर की 127वीं जयंती पर भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, लोकदल समेत अन्य राजनीतिक दलों ने अलग अलग कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को नमन किया।

भाजपा ने डा. अंबेडकर की जयंती को समरसता दिवस के रू प में मनाया। नगर अध्यक्ष आशीष गुप्ता की अध्यक्षता में गौशाला परिसर में खिचड़ी सहभोग कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, मोहितेश नारायण, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप आदि ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब जाति पाति ऊंच नींच आदि विषयों पर एक स्पष्ट विचार देश को दिया है। कार्यक्रम में डा. दिनेश सिंह, ओमप्रकाश सिंह, संदीप तिवारी, सुनील गुप्ता, राजकुमार, बाबूराम, किरन श्रीवास्तव, किरन मिश्रा, डा. रामसूरत मौर्य समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंाबेडकर तिराहे से जुलूस निकाल कर शहर में भ्रमण किया। उधर सपा कार्यालय पर आयोजित संगोष्ठिी में वक्ताओं ने कहा कि डा. आंबेडकर समाज की कुरीतियों, छूआछूत, सामाजित असमानता के खिलाफ सदैव संघर्ष करते रहे। यहां विधायक पारसनाथ यादव, शैलेंद्र यादव ललई, जगदीश सोनकर, लल्लन यादव, तूफानी सरोज, राजबहादुर यादव, शकील मंसूरी, समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। रालोद की ओर से तारापुर स्थित कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, रामआसरे विश्वकर्मा, रामसागर आदि मौजूद थे। कांग्रेस के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इंद्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में बाबा साहेब की जंयती मनाई गई। यहां मौजूद नियाज ताहिर शेखू, वीरेंद्र सोनकर, राकेश उपाध्याय आदि ने डा. आंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed