{"_id":"5ad242254f1c1b330a8b48db","slug":"152372893610-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी का बकाया पैसा दिलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी का बकाया पैसा दिलाने की मांग
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के ईट भट्ठा ट्रेड -12 डीवाई भट्ठा गोपीपुर के मालिक द्वारा दो साल की मजदूरी नहीं देने से नाराज मजदूरों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। इस दौरान भट्ठा मालिक से दो साल का बकाया मजदूरी दिलाने की मांग की। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी को मांग पत्र भी सौपा। उन्होंने बताया कि एक्त भट्ठा मालिक के यहां 18 दिसंबर 2017 से ईट की पथाई कर रहे हैं। उनके द्वारा हम लोगों को 700 रुपये प्रति हजार ईट व 50 रुपये प्रति हजार मेठ की दर से पैसा देने के लिए तय किया गया था। हम सभी लोगों ने लगभग सात लाख ईंट की पथाई की गई है। लेकिन अभी तक हम लोगों को मात्र चार लाख 80 हजार का भुगतान किया गया है। शेष मजदूरी का पैसा हम लोगों को नहीं दे रहे हैं।12 अप्रैल को हम लोगों ने जब बकाया पैसा मांगा तो हम लोगों को मजदूरी का पैसा नहीं देने की बात कहते हुए गाली गलौच और जान से मारने की धमकि दी। धरना देने वालों में धरमबीर चौहान, रजनीकांत, रतन, चंदन, राजनरायण, सरितागुलाबी, सुशीला, ममता व अनुज आदि रहे।