{"_id":"5ad242204f1c1b60098b47dc","slug":"15237289314-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के एक साल की गिनाई गई उपलब्धियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के एक साल की गिनाई गई उपलब्धियां
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रदेश सरकार के एक साल पूरे होने पर ब्लाक मुख्यालयों पर शनिवार को लोक कल्याण मेला व लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने मछलीशहर एवं सिकरारा ब्लाक में डा. भीमराव रामजी आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर मेले का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि लोक कल्याण मेले का मकसद सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना है। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर अपनी जांच कराई। डीडीओ दयाराम, समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव ,बीडीओ सिकरारा प्रीती तिवारी, बीडीओ मछलीशहर मीनाक्षी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। मुंगराबादशाहपुर ब्लाक सभागार में मेले का शुभारंभ सांसद प्रतिनिधि सतीश दूबे ने किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के दौरान जो वादा किया था, उसे एक साथ में पूरा कर दिखाया। बदलापुर ब्लाक सभागार में लगे मेले में प्रदेश सरकार के एक साल की उपलब्धियां व योजनाओं के बारे में बताया गया। विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने डा. भीमराव आंबेडकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रभावती कन्नौजिया ने की। संचालन अनिल पांडेय ने किया। मड़ियाहूं ब्लाक सभागार में लोक कल्याण मेले का आयोजन खंड विकास अधिकारी सतीशचंद्र पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि बिधायक डा. लीना तिवारी ने डा. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। संचालन जयचंद निराला ने किया ।