{"_id":"5ad242164f1c1b360b8b48c1","slug":"152372892118-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य मंत्री का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य मंत्री का किया स्वागत
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
मछलीशहर। वाराणसी से रानीगंज प्रतापगढ़ कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह का भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के चुंगी चौराहे पर स्वागत किया। इस अवसर पर उन्हें अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए ज्ञापन सौंपा। स्वागत के पश्चात मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र विक्रम सिंह में कैविनेट मंत्री स्वास्थ विभाग सिद्धार्थ नाथ सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर में महिला चिकित्सक, बाल रोग विशेषज्ञ व जनरल सर्जन के खाली पड़े पदों पर चिकित्सकों की तैनाती करने की मांग की। इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, संतोष जायसवाल, अभिषेक सिंह, बृजेश शुक्ला, गिरीश नारायण शुक्ला, राजकुमार पटवा जयानंद चौबे, पवन गुप्ता, फहमी रिजवी आदि मौजूद रहे।
जौनपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इसमें मरीजों की जांच की गई और टीकाकरण किया गया।
चिकित्सा शिविरों में किया इलाज
मुफ्तीगंज सीएचसी प्रभारी डा.एसके यादव के नेतृत्व में बगथरी गांव के नोना बस्ती में लगाए गए शिविर में 327 लोगों की जांच की गई और 25 बच्चों का टीकाकरण किया गया। ग्राम प्रधान अशोक कुमार, डा. सईद मोहम्मद, डा. बेचू, डा.कईम अहमद, डा. मोनिका नागर, डा.लाल बहादुर, डा.पवन ने आयोजन में सहयोग किया। मछलीशहर सीएचसी की तरफ से जमुहर बाजर में लगे शिविर में 166 मरीजों का नि:शुल्क जांच की गई। डा. राधेश्याम और डा.राकेश कुमार यादव ने बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ने कोइलारी दलित बस्ती में शिविर का आयोजन किया, जहां 12 बच्चों व पांच गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। साथ ही 35 लोगों का नेत्र परीक्षण व 296 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डा.एसके वर्मा,डा. डीके सिंह, डा. अनीता क्षेत्रपाल,डा. एसके जायसवाल, डा. आरपी मौर्य,डा. कमर अंसारी, मनोज कुमार सिंह मौजूद रहे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा ने बड़ारी गांव में शिविर का आयोजन किया, जहां 150 मरीजों की जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.एके कनौजिया ने लू और डायरिया से बचाव का तरीका सिखाया। डा.हेमचंद, डा. जनार्दन यादव, डा. शिवानंद, फार्मासिस्ट सीएल गौतम, ओमप्रकाश, नेत्र सहायक जयप्रकाश, एके मौर्य, राजेन्द्र, राजेश,प्रधान रामशंकर यादव आदि मौजूद रहे।